{"_id":"60e1ef918ebc3ed78150ce5d","slug":"hrtc-solan-depot-plies-buses-on-33-route-only-on-sunday-solan-news-sml375768988","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी सोलन डिपो ने रविवार को दौड़ाए 33 रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी सोलन डिपो ने रविवार को दौड़ाए 33 रूट
विज्ञापन
सोलन। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने रविवार को कम रूटों पर बसें चलाई। परिवहन निगम ने यह फैसला कम सवारियां होने के चलते लिया। हालांकि, एचआरटीसी ने अंतरराज्यीय और प्रदेश के भीतर चलने वाले सभी लांग रूट पर बसें भेजीं और लोगों को सेवाएं दीं। निजी बस ऑपरेटरों ने सवारियों को देख बसें गंतव्य की ओर भेजी। जिले में कम बसों के बावजूद बाजारों में खूब रौनक रही।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी सोलन डिपो ने रविवार को 15 लोकल रूटों पर ही बसें चलाईं। इन बसों अधिक सवारियां देखने को नहीं मिली जबकि जिले में अधिकतर निजी बसें भी रविवार को स्टैंड पर ही खड़े रखा।
वहीं, एचआरटीसी सोलन डिपो हिमाचल के भीतर छह और बाहरी राज्यों के 12 लंबे रूट पर बसें भेजी हैं। इसी के साथ निजी बसें भी सड़कों पर दौड़ रही हैं। परिवहन सेवा मिलने के बाद से बाजारों में भी लोगों की चहलकदमी बढ़ गई है। रविवार को कम बसें चलाने के बाद एचआरटीसी सोमवार को सभी लोकल रूट चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
आज सभी लोकल रूटों पर चलेंगी बसें
आरएम एचआरटीसी सोलन शुगल सिंह ने बताया कि रविवार को लंबे रूट पर सभी बसों को भेजा गया है और 15 लोकल रूट भी चलाए हैं। सोमवार से सुचारु रूप से लोगों को लोकल रूटों पर सुविधा मिलेगी।