{"_id":"67d2c9235aecf139d0064712","slug":"hrtc-pensioners-raised-the-demand-for-timely-release-of-pension-solan-news-c-176-1-ssml1040-139568-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एचआरटीसी के पेंशनरों ने समय पर पेंशन जारी करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एचआरटीसी के पेंशनरों ने समय पर पेंशन जारी करने की उठाई मांग
विज्ञापन
एचआरटीसी सेवानिृवत्त कर्मचारी कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई ने लंबित मुद्दे पर की चर्चा
कहा- 2015 से पेंडिंग चल रहा है एरियर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की बैठक में पेंशनरों की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने लंबित मांगों को पूरा करने की मांग रखी। इकाई के अध्यक्ष भीम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्ताव पारित करके सरकार से मांग उठाई कि वर्ष 2016 से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को नए वेतन मान का बकाया एरियर, ग्रेच्युटी व लीव इन कैशमेंट की बकाया राशि का अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। वर्ष 1 जून 2015 से लंबित चले आ रहे डीए के एरियर का भुगतान भी लंबित चल रहा है। केंद्र की ओर से 11 फीसदी डीए का भुगतान भी पेंडिंग है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों व कर्मचारियों के मेडिकल बिल की अदायगी भी जुलाई 2022 के बाद लंबित है। बजट में इसका स्थायी समाधान किया जाए। भीम सिंह ने कहा कि सरकार व निगम के उदासीन रवैये के चलते कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगो पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते पेंशनरों में काफी रोष व्याप्त है। संघ ने सरकार व निगम से आग्रह किया है कि पेंशनरों व कर्मचारियों को मांगों पर कार्रवाई की जाए। बैठक में बाबू राम, राम स्वरूप, रघुबीर सिंह, ओमकार सिंह,राम सिंह, ब्यास देव, गुरमुख सिंह, रामलोक, प्रीतम सिंह, जरनैल सिंह, हरपाल सिंह, कमल कुमार, संगत सिंह, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, रामलोक, केवल कृष्ण, रविंद्र सिंह, राम रतन, निर्मल सिंह, सिख राम, वंदना राम, नसीब चंद उपस्थित रहे।