{"_id":"66c33d5dfb0c14429c00077e","slug":"hrtc-on-raksha-bandhan-did-not-run-additional-routes-solan-news-c-176-1-ssml1042-126948-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रक्षा बंधन पर एचआरटीसी\nने नहीं चलाए अतिरिक्त रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रक्षा बंधन पर एचआरटीसी ने नहीं चलाए अतिरिक्त रूट
Mon, 19 Aug 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
रुटीन के रूट पर रही भीड़, बहनें नहीं ले पाईं सुविधा का लाभ
ग्रामीण क्षेत्र से चलने वाली बसों में रही महिलाओं की भीड़
सूर्योदय से सूर्यास्त तक सरकारी बसों में दी गई मुफ्त सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रक्षा बंधन पर सरकार ने पथ परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सुविधा का फायदा महिलाओं को दिया। लेकिन अतिरिक्त बसों के न चलने से कई महिला इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकीं। केवल रोजाना चलने वाले रूट पर ही एचआरटीसी ने बसें दौड़ाईं। इन बसों में काफी भीड़ होने से कई जगहों में महिलाएं मुफ्त सफर नहीं कर पाई। अधिकतर कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर यह हाल देखने को मिला। महिलाओं ने काफी देर तक सरकारी बसों का इंतजार तो किया। लेकिन भीड़ होने से उन्हें निजी बसों में ही सफर करने पर मजबूर होना पड़ा।
हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली बसों में महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। हरेक स्टॉपेज पर बस चालकों ने ब्रेक लगाए। सूर्योदय से सूर्योस्त तक बहनों ने सरकारी बसों में हिमाचल के भीतर मुफ्त सफर किया। वहीं, निजी बसों में भी खासी भीड़ देर शाम तक देखने को मिली। रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त दोपहर में होने के चलते दिनभर सोलन बस स्टैंड समेत बाईपास पर लोग बस के इंतजार में खड़ रहे। पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। यही नहीं निगम ने अन्य दिनों के मुकाबले शहर में मुद्रिका बसों को भी दौड़ाया है।
गौर रहे कि रक्षाबंधन त्योहार पर बहनों को सरकार की ओर से एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर करवाया जाता है। लेकिन अतिरिक्त बसों का संचालन न होने से कई क्षेत्रों में इसका सीधा लाभ नहीं मिल सका। हालांकि पहली बार ऐसा देखनों को मिला है कि चालक को निर्देश दिए थे कि बहनों को देखकर वे हर स्टेशन पर बस रोकेंगे।
विज्ञापन
इनसेट
एचआरटीसी ने निभाई महज औपचारिकता
धर्मपुर(सोलन)। पथ परिवहन निगम ने हाईवे पर मुफ्त सफर को लेकर महज औपचारिकता पूरी की है। हाईवे पर शिमला और चंडीगढ़ से आने वाली बसें फुल रहीं। इससे बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिला सका। आशा, अनिता , सुनिता, हेमलता, सुभद्रा ने बताया कि निजी बस में यात्रा करके गंतव्य स्थान तक पहुंचे। इसी तरह धर्मपुर से सुबाथू, कंडा, कसौली में भी सरकारी बस का एक्का-दुक्का रूट ही चला था। यहां पर भी महिलाएं मुफ्त सफर नहीं कर सकीं।