{"_id":"5f7083b68ebc3e9bc9199148","slug":"hrtc-nalagarh-depot-shuts-down-loss-making-routes-solan-news-sml346425169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथ परिवहन निगम ने नालागढ़ में घाटे वाले कई रूट बंद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथ परिवहन निगम ने नालागढ़ में घाटे वाले कई रूट बंद किए
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। लगातार घाटे में चल रहे रूटों को नालागढ़ पथ परिवहन निगम ने बंद कर दिया है। रविवार को अवकाश के चलते एक दर्जन से अधिक रूट बंद रहे। नालागढ़ से मीतियां, नालागढ़ से दभोटा रूट को परिवहन निगम ने बंद कर दिया है। ये रूट कोरोना काल में तीन सौ से साढे़ तीन सौ रुपये ही कमाई कर रहे थे जिससे डीजल का पैसा भी पूरा नहीं हो पा रहा है।
निगम ने इन दोनों रूटों को बंद कर दिया है। रविवार को जिन रूटों पर बसें रात्रि ठहराव करती हैं, उन सभी बसों को रविवार को रूट पर नहीं चलाया गया। ये सभी बसें रविवार के बजाय सोमवार को वापस नालागढ़ आएंगी। सरकार अब एक लाख की आय पर डिपो को 75 हजार का डीजल देती है। सरकार का मानना है कि जब वह कुछ कमा कर देंगे, तभी उन्हें डीजल मिलेगा अन्यथा नहीं। ऐसे में नालागढ़ डिपो ने भी उन सभी रूटों को बंद करने की तैयारी कर दी है जहां से लगातार घाटा आ रहा है। अवकाश के चलते घरेड़-साई, साई-नालागढ़, पट्टा महलोग, डोली, गंभरपुल, जयनगर, भिंयूखरी, बघेरी और स्वारघाट गईं बसें रविवार पूरा दिन स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। अब ये बसें सोमवार को निर्धारित समय पर वापस आएंगी।
उधर, नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मीतियां और दभोटा की आय काफी कम थी जिसके चलते निगम ने इन रूटों को बंद कर दिया। रविवार को अवकाश के चलते कई रूट बंद रखे।