फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC buses stranded on routes due to snowfall

बर्फ के बीच फंसी सोलन डिपो की एक दर्जन बसें

Fri, 04 Feb 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच पथ परिवहन निगम सोलन डिपो को लाखों रुपये की चपत लगी है। सोलन डिपो के कुल 20 से अधिक रूट ठप हो गए। इनमें एक दर्जन बसें वह भी शामिल हैं जो बर्फबारी से ऊपरी क्षेत्रों में ही फंस गई है। शिमला-चंडीगढ़ चलने वाले रूट भी सड़क बंद होने के चलते नहीं भेजे हैं।
चंडीगढ़-शिमला रूट को निगम ने शोघी तक ही दौड़ाया है। निगम सड़क से बर्फ हटने के इंतजार में है। इसी के साथ कसौली-सोलन व सोलन-कंडाघाट रूट पर निजी बसें भी इक्का-दुक्का ही देखने को मिली है जबकि कंडाघाट-चायल रूट पर निजी व सरकारी बसें बर्फबारी के कारण नहीं चलीं। बर्फबारी का लोगों ने लुत्फ उठाया वहीं, अब दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों को बसें न होने से खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो के दो बसें सोलन-राजगढ़, सोलन-खनोग, दो बसें अर्की-शिमला, अर्की-जखलग, सोलन-बिजमल, सोलन-थानाधार, नेरवा-सोलन, धरेच-सोलन, अर्की-वकनाघाट-सोलन, धरों की धार-सोलन, सोलन-आईजीएमसी बर्फ में फंसी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रूट वीरवार को गंतव्य स्थानों की ओर चलाए गए थे लेकिन यह रूट शुक्रवार को बर्फबारी के से वापस नहीं आए। इसके चलते इन रूटों पर शुक्रवार को भी बसों को नहीं भेजा गया है। सोलन डिपो की 11:06 बजे शिमला-चंडीगढ़ व 11:12 बजे शिमला-दिल्ली चलने वाली बस हाईवे बंद होने के कारण रूट पर नहीं गईं। इसके अलावा चंडीगढ़ से शिमला बसों को शोघी तक ही भेजा जा रहा है।
उधर, कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन प्रियरंजन ने बताया कि सोलन डिपो की 12 बसें बर्फबारी से कई जगह फंसी हुई हैं। जैसे ही हालात सुधरते हैं, इन्हें रूट पर दौड़ाया जाएगा। शिमला से चंडीगढ़ और शिमला से दिल्ली जाने वाली बस को रूट पर नहीं भेजा है। निगम हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं जहां आवश्यकता है वहां बसों को भेजा जा रहा है। लोकल रूट सुचारु रूप से चले हैं।
परवाणू डिपो के तीन रूट बंद
पथ परिवहन निगम परवाणू डिपो के रूट भी ठप हुए हैं। इनमें परवाणू परवाणू-जोहड़जी, चंडीगढ़-शिमला और परवाणू-मसुलखना-कसौली रूट शामिल हैं। परवाणू-जोहडजी रूट पुलिया ढह जाने से नहीं चलाया गया है। चंडीगढ़-शिमला रूट बर्फबारी के चलते शोघी तक ही पहुंचा है। परवाणू-कसौली रूट सड़क बंद होने के कारण नहीं चलाया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक परवाणू ने बताया कि परवाणू डिपो की तीन बसें प्रभावित हुई हैं, अन्य सभी रूट सुचारु चले हैं।

धर्मपुर में खड़ी रही अधिकतर निजी बसें
कसौली और बड़ोग में बर्फबारी के कारण निजी बसों को सवारियां नहीं मिली। इसके चलते अधिकतर निजी बसों का जंक्शन धर्मपुर में बन गया। कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन रूट पर चलने वाली अधिकतर निजी बसें नहीं चली जबकि कसौली-धर्मपुर रूट पर भी नहीं दौड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed