फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC bus service started from Solan to MMU hospital

Solan News: सोलन से एमएमयू अस्पताल के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू

Mon, 12 May 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus service started from Solan to MMU hospital
सोलन से एमएमयू अस्पताल के लिए बस को रवाना करते हुए विधायक विनोद सुल्तानपुरी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रदेश पथ परिवहन निगम डिपो सोलन ने महर्षि मार्कंडेश्वर अस्पताल के लिए बस सुविधा शुरू कर दी है। इससे अस्पताल जाने वाले मरीजों और अन्य लोगों को सीधे तौर पर फायदा मिल जाएगा। एचआरटीसी की ओर से पहली बस सेवा एमएमयू अस्पताल के लिए शुरू की है। बस सुबह और शाम को लोगों को सुविधा प्रदान करेगी। बस सुबह पुराने बस स्टैंड से 9:30 बजे एमएमयू अस्पताल के लिए निकलेगी। बस शमलेच, टनल होते हुए कुमारहट्टी पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10:10 बजे एमएमयू अस्पताल के लिए जाएगी। यहां से बस सोलन के लिए 10:20 बजे सोलन के लिए निकलेगी। वहीं शाम को भी बस इसी तरह से सोलन से एमएमयू अस्पताल और वापस सोलन के लिए आएगी। सोमवार को बस का शुभारंभ कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। गौर रहे कि काफी समय से सोलन व अन्य जगहों से लोग एमएमयू के लिए बस सुविधा देने की मांग कर रहे थे। अब लोगों की ये मांग पूरी हो गई है। बस सुविधा चलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा। सबसे अधिक राहत मरीजों को मिलेगी। बस के शुभारंभ के दौरान एमएमयू चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनप्रीत सिंह नंदा, शिवदत्त ठाकुर, अंहेच पंचायत के प्रधान मोहनलाल कंवर, बड़ोग पंचायत के उप प्रधान गुरुदेव शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



सोलन से एमएमयू अस्पताल के लिए बस का शुभारंभ कर दिया गया है। इससे लोगों को फायदा मिलेगा। बस के दो चक्कर सुबह व शाम को होंगे। पुराने बस स्टैंड सोलन से बस एमएमयू के लिए वाया कुमारहट्टी होते हुए जाएगी। इसके बाद बाईपास से एमएमयू गेट से सोलन की आएगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed