{"_id":"61db1dce15b1380331306acc","slug":"hrtc-bus-narrowly-escaped-an-accident-near-saned-village-in-ramshehar-solan-news-sml3961623162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनेड़ के समीप खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस और सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनेड़ के समीप खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस और सवारियां
विज्ञापन
रामशहर के सनेड गांव में दलदल में फंसी बस। संवाद
- फोटो : SOLAN
रामशहर(सोलन)। डोली से नालागढ़ जा रही परिवहन निगम की बस रामशहर से तीन किमी दूर सनेड़ गांव के पास कच्ची सड़क में फिसल गई। संयोग से बस ढांक की तरफ घूम कर दलदल में फंस गई। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।
काफी कोशिश के बाद ट्रैक्टर की मदद से भी बाहर नहीं निकल पाई। जेसीबी से बस को निकाला गया। सनेड़ गांव के निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि यहां पर एक पुरानी पुलिया है जो बीच से टूट गई है। लोक निर्माण विभाग ने करीब तीन महीने पहले नई पुलिया बनाने के लिए कच्चा वैकल्पिक मार्ग बना दिया लेकिन पुलिया बनाना भूल गया।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है, जल्द ही पुलिया को ठीक करवाया जाएगा।
हिमाचल परिवहन निगम नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक हरपाल राणा ने रामशहर के पास बस फंसने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।