{"_id":"630bc0d3dff2920fa426b8b7","slug":"hrtc-bus-batteries-stolen-from-dharampur-bus-stand-solan-news-sml419836719","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर खड़ी एचआरटीसी बस सहित कई वाहनों की बैटरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे पर खड़ी एचआरटीसी बस सहित कई वाहनों की बैटरियां चोरी
विज्ञापन
सोलन। धर्मपुर में बस स्टॉप पर खड़ी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस समेत कई वाहनों की बैटरी चोरी हो गई। इसकी शिकायत बस चालक ने पुलिस थाना धर्मपुर को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी डिपो परवाणू में तैनात चालक हेमंत कुमार ने दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह बस (एचपी-15ए-5066) को लेकर 27 अगस्त को कंडक्टर विजेंद्र सिंह के साथ परवाणू से धर्मपुर रूट पर आया था। बस को बस स्टॉप धर्मपुर में खड़ा किया था। सुबह कंडक्टर सहित जब वह बस के पास पहुंचे तो गाड़ी में दोनों बैटिरयां नहीं थीं। जो अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात को चोरी कर ली गई थी। इसे बाद उन्हें पता चला की धर्मपुर बस स्टॉप पर खड़े अन्य वाहनों की बैटरियां भी रात को कोई चोरी हो गई।
उधर, पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे कैमरों की छानबीन कर रही है। संवाद