{"_id":"69e52bac0b7bc70df00090dc","slug":"hpv-vaccine-vaccination-drive-remained-suspended-across-the-district-on-sunday-solan-news-c-176-1-sln1013-167629-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रविवार को जिलेभर में एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रविवार को जिलेभर में एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान रहा बंद
विज्ञापन
जानकारी न होने के कारण किशोरियों को बिना टीके के ही लौटना पड़ा वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में चल रहे एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को टीकाकरण नहीं किया गया। इसकी पूर्व सूचना न होने के कारण कई अभिभावक अपनी बेटियों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें बिना टीका लगवाए ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि टीकाकरण अभियान पहले ही धीमी गति से चल रहा है। पहले यह टीका केवल रविवार को लगाया जाता था, लेकिन बाद में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को भी टीकाकरण शुरू कर दिया था। हाल ही में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने जानकारी दी थी कि अब टीकाकरण अभियान रोजाना चलेगा और किशोरियों को नियमित रूप से एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बावजूद रविवार को टीकाकरण बंद रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।