फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HP handloom industry to be linked with Flipkart soon

फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगी हथकरघा उद्योग की वस्तुएं

Tue, 14 Sep 2021 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
HP handloom industry to be linked with Flipkart soon
नौणी विवि में आयोजित राज्य स्तरीय जागरूकता शिविर पर लगी प्रदर्शनी से जानकारी जुटाते मंत्री बिक् - फोटो : SOLAN
सोलन। हस्तशिल्प एवं हथकरघा उद्योग में तैयार वस्तुओं की लोग ऑनलाइन भी खरीद कर सकेंगे। हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को विश्व स्तरीय विपणन सुविधा देने के लिए फ्लिपकार्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए ऐसे ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के निर्देश उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने दिए हैं। उन्होंने पुराना उपायुक्त कार्यालय भवन में खादी बिक्री केंद्र एवं जिला कार्यालय का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड युवाओं को सफल उद्यमी बनाने की दिशा में कारगर है। बोर्ड ने प्रदेश में 31 हजार 461 इकाइयां स्थापित कर अनुदान के रूप में 110 करोड़ रुपये और ऋण के रूप में 35 करोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि खादी समृद्ध गांव-समर्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने का माध्यम है। इस अवधि में 13.12 करोड़ रुपए उपदान उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित है।

युवा उद्यमी किए सम्मानित
इस अवसर पर ओच्छघाट के युवा तरुण शर्मा की सफलता की कहानी पर वृत्तचित्र भी दिखाया। तरुण शर्मा, युवा उद्यमी पूजा शर्मा और कृत्तिका ठाकुर ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर पोषाहार प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूह प्रदर्शनी तथा पोषण प्रस्तुति के लिए समेकित बाल विकास परियोजना ओच्छघाट वृत्त, उपासना एवं अस्तित्व स्वयं सहायता समूह व कुमारहट्टी वृत्त को सम्मानित किया। कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी विवेक शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed