Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   building work in progress

Solan News: कंडाघाट में दिव्यांगजन उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र का 60 फीसदी काम पूरा

Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग का नवंबर 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य
आधुनिक भवन पर खर्च होंगे 160 करोड़
आधुनिक क्लासरूम, खेल मैदान व ऑडिटोरियम की भी मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के कंडाघाट के टिकरी गांव में दिव्यांगजन उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र का काम अब लगभग 60 फीसदी तक पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से केंद्र को नवंबर 2027 तक पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस केंद्र को बनाने के लिए सरकार की ओर से करीब 160 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिनमें से अब तक करीब 45 करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग की ओर से खर्च की गई है। वहीं करीब 30 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि के लिए विभाग की ओर से सरकार को डिमांड भी भेजी गई है।
सरकार की ओर से मिलने वाली इस 30 करोड़ रुपये की राशि को विभाग की ओर से मार्च 2027 तक खर्च किया जाएगा। जुलाई तक इस केंद्र के ऑडिटोरियम और एक ब्लाॅक का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र का निर्माण दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष तौर पर किया जा रहा है। इसमें दिव्यांग बच्चों को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस केंद्र में करीब 300 दिव्यांग छात्रों को एक ही स्थान पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा और विशेष कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही संस्थान में 500 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित किया जाएगा। इस उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र में 0-27 वर्ष की आयु के दिव्यांगजनों के लिए आवास, खेल मैदान और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए केंद्र में आधुनिक क्लासरूम, खेल मैदान व अन्य गतिविधियों के लिए ऑडिटोरियम की भी सुविधा दी जाएगी। जिन पात्र दिव्यांगजनों के लिए रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, उन्हें रहने के लिए किराये के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। केंद्र में लगभग 300 दिव्यांग सहित सामान्य विद्यार्थी भी शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे।
विज्ञापन


कोट
विभाग की ओर से केंद्र का लगभग 60 प्रतिशत तक काम पूरा कर दिया गया है। इसके लिए अभी 30 करोड़ रुपये की राशि की डिमांड सरकार को भेजी गई है। अब तक करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। केंद्र को नवंबर 2027 तक पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य है। -शुभम अग्रवाल, सहायक अभियंता, लाेक निर्माण विभाग, कंडाघाट (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed