Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   training to farmers

Solan News: कुनिहार के बनिया देवी में 100 किसानों को दिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कृषि विज्ञान केंद्र सोलन ने आतमा सोलन के साथ बनिया देवी कुनिहार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। शिविर प्राकृतिक खेती और खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत लगाया गया। इसमें लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति एचएस बवेजा मुख्य अतिथि रहे। निदेशक विस्तार शिक्षा डीपी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बवेजा ने प्राकृतिक खेती को पारंपरिक कृषि पद्धति और कृषि विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। बवेजा ने युवाओं को कृषि क्षेत्र में आगे आने और इसे लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लहसुन, मशरूम और कीवी की व्यावसायिक खेती को स्वरोजगार का बेहतर विकल्प बताया। शर्मा ने किसानों से कृषि विज्ञान केंद्र और विश्वविद्यालय से जुड़े रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसानों को समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान के लिए वैज्ञानिकों से संपर्क करना चाहिए। इससे नवीन कृषि तकनीकों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों की जानकारी दी गई। उन्हें देसी गाय आधारित कृषि पद्धतियों के बारे में बताया गया। जीवामृत, घनजीवामृत और बीजामृत के निर्माण एवं उपयोग की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed