फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   How to teach children through playful ways

Solan News: बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने का बताया तरीका

Sun, 05 Apr 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
रड़ोपैंद में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

अभिभावकों को नई शिक्षा नीति की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रड़ोपैंद में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान हिमांशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत समग्र शिक्षा के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों की शिक्षा पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि छोटे बच्चों को खेल-खेल में किस प्रकार सिखाया जा सकता है। इस दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भाषा, सामाजिक, भावनात्मक और रचनात्मक विकास पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इन कौशलों को विकसित करने के लिए विद्यालय में ‘जादुई पिटारा’ की तर्ज पर विभिन्न शिक्षण कोने स्थापित किए गए, जिन्हें अभिभावकों और बच्चों के साथ साझा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रति समुदाय के दायित्वों और जिम्मेदारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। विद्यालय प्रभारी ज्योत्सना शर्मा और अध्यापिका हेमा देवी ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सर्वश्रेष्ठ समिति चुने जाने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed