फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Housing project for urban poors stops as no labour due to corona

गरीबों के आशियाने पर कोरोना की मार, अभी करना होगा तीन माह और इंतजार

Mon, 21 Sep 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
ललित कश्यप
विज्ञापन

सोलन। शहर में गरीबों के आशियाने पर भी कोरोना की मार पड़ रही है। पहले यह कार्य बजट कमी से कछुआ चाल से होता रहा। फिर कोविड-19 के बीच ठेकेदार को निर्माण कार्य के लिए मजदूर नहीं मिले। इसके चलते कार्य अधर में लटका है। ऐसे में शहरी गरीबों को अपने घर के लिए अभी तीन माह और इंतजार करना होगा।
शहर के गरीब परिवारों को आवास मुहैया करवाने के लिए नगर परिषद सोलन चंबाघाट-बाईपास मार्ग पर एचआरटीसी वर्कशाप के समीप भवन निर्माण करवा रही है। यह काम पिछले आठ सालों में पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि, अब प्रदेश की सीमा खुलने के बाद कार्य को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इस कार्य को पूरा करने के लिए नगर परिषद ने ठेकेदार को और तीन माह का समय दिया है। केंद्र सरकार के इंटिग्रेटेड हाउसिंग एंड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत जरूरतमंद परिवारों के लिए 96 मकानों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

डेढ़ लाख में मिलेगा 12 लाख का एक फ्लैट
नगर परिषद ने शहरी गरीब और बेघर लोगों से घर के लिए प्रार्थना पत्र मांगे थे। एक फ्लैट की कीमत डेढ़ लाख तय हुई है। नप ने आवेदकों से 2 से 5 हजार एडवांस भी लिया था। कुछ लोगों ने इसकी किश्तें देना भी शुरू कर दीं। कई लोगों ने नप को डेढ़ लाख में से एक-एक लाख की राशि भी जमा करवा दी हैं। नगर परिषद का कहना है कि एक फ्लैट पर साढे़ 12 लाख का खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर बजट नहीं मिलने से भी हुई निर्माण में देरी
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि समय पर बजट नहीं मिलने से जरूरतमंद लोगों को भवन मिलने में देरी हुई। कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार को तीन माह का समय दिया था लेकिन कोविड के बीच ठेकेदार को लेबर नहीं मिलने से कार्य फिर रुक गया था। बाहरी राज्यों की सीमा खुलने के बाद दोबारा कार्य शुरू किया जा रहा है। तीन माह के बीच कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed