फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   House census work in the 17 wards of the Municipal Corporation must be completed within one month.

Solan News: नगर निगम के 17 वार्डों में एक माह के भीतर पूरा करना होगा हाउस जनगणना का कार्य

Sat, 20 Jun 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
15 जुलाई तक 87 जनगणनक सीएमएम पोर्टल पर ऑनलाइन भरेंगे जानकारी
विज्ञापन

लोगों को टीम सदस्यों की ओर से पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों के देने होंगे सही जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों में हाउस जनगणना का कार्य अधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। इस पूरी प्रक्रिया को आगामी एक माह के भीतर यानी 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। जनगणना के कार्य को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है। इस कार्य के लिए कुल 87 जनगणनक मैदान में उतारे गए हैं। इनकी कार्यप्रणाली की निगरानी और सुचारू संचालन के लिए 14 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। सभी तैनात टीमों को फील्ड में भेजने से पहले तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, ताकि ऑनलाइन डाटा फीडिंग में कोई त्रुटि न हो। सुरक्षा और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए नगर निगम ने सभी टीम सदस्यों को आधिकारिक आईडी कार्ड जारी किए हैं। इसके साथ ही, किस वार्ड में कौन सा सदस्य तैनात है, इसकी पूरी सूची संबंधित वार्ड के पार्षदों को भी भेज दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार के संशय की स्थिति न बने। नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा ने शहरवासियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है। इस जनगणना के दौरान टीम की ओर से स्थानीय निवासियों से 34 मुख्य प्रश्न पूछे जाएंगे। जनता से अनुरोध है कि वे सही और सटीक जानकारी देकर टीम का सहयोग करें। यह सारा डाटा सीधे सीएमएम पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इस जनगणना के पूरा होने से नगर निगम को शहर के बुनियादी ढांचे, जनसंख्या के सटीक आंकड़ों और भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed