फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hotels given 67 lakh notice

कसौली, धर्मपुर में नौ होटल संचालकों को 67 लाख चुकाने का नोटिस

Sat, 30 Nov 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कसौली और धर्मपुर क्षेत्र में टैक्स न चुकाने पर नौ होटल और होमस्टे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन सभी संचालकों को लाखों का टैक्स चुकाने का नोटिस जारी किया गया है। लंबे समय से होटल संचालक टैक्स की अदायगी नहीं कर रहे थे। इस सिलसिले में आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने दबिश देकर रिकॉर्ड की जांच की और खामियां मिलने के बाद सभी संचालकों को नोटिस भेजे। इन सभी पर जीएसटी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

विभाग ने कसौली और कालका-शिमला नेशनल हाईवे के किनारे धर्मपुर के आसपास बने होटल, रेस्तरां और होमस्टे के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया था। सभी होटलों के दस्तावेज खंगाले गए। इनमें टैक्स की अदायगी पर पड़ताल की गई। इस अभियान में सहायक आयुक्त अर्की-धर्मपुर पदमा छोडेन की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में सहायक आयुक्त गोपाल शर्मा, रमेश ठाकुर, विजय, बीएन शर्मा व प्रेरित को शामिल किया गया।
विज्ञापन

इस टीम ने कसौली व धर्मपुर क्षेत्र में नियमित रूप से होटलों की जांच की और कई खामियां उजागर हुईं। जांच में नौ होटल और होमस्टे के दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर धांधली उजागर हुई। इसमें जीएसटी के लेनदेन को लेकर नियम पूरे नहीं किए गए थे। इसके बाद टीम ने रिपोर्ट सोलन कार्यालय को सौंपी जहां से सभी संचालकों को 67 लाख की टैक्स अदायगी के नोटिस जारी किए गए हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। समय रहते संचालकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया तो विभाग होटल व अन्य प्रॉपर्टी को सील भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ संचालकों को भेजे हैं नोटिस : हिमांशु पंवर
आबकारी एवं कराधान आयुक्त हिमांशु पंवर ने नौ संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी करने की पुष्टि कर बताया कि जीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें संचालकों पर 67 लाख का टैक्स बकाया पाया गया है। उन्होंने बताया कि इस टैक्स की अदायगी होटल संचालकों ने समय रहते नहीं की तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यवसायियों से समय पर टैक्स चुकाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed