फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hospitals run out of life-saving Tenecto Place injections for heart attack patients

Solan News: हार्ट अटैक के मरीजों के लिए जीवनरक्षक टेनेक्टो प्लेस इंजेक्शन अस्पतालों में खत्म

Wed, 04 Mar 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सरकार और कंपनी के विवाद से रुकी सप्लाई, क्षेत्रीय अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी में भी स्टाॅक नहीं
विज्ञापन

बाजार में करीब 50,000 रुपये कीमत, सरकारी अस्पतालों में मिलता है मुफ्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सरकारी अस्पतालों में हृदय घात (हार्ट अटैक) के दौरान मरीज की जान बचाने वाला जीवनरक्षक टेनेक्टो प्लेस इंजेक्शन पिछले दो माह से स्वास्थ्य संस्थानों से गायब है। आलम यह है कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक में इसका बफर स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। सरकार और आपूर्ति करने वाली कंपनी के बीच भुगतान को लेकर चल रहे विवाद का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हार्ट अटैक आने के शुरुआती कुछ घंटों (गोल्डन ऑवर) में यदि यह इंजेक्शन लग जाए, तो मरीज के बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है और उसे आईजीएमसी शिमला या पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना आसान होता है। बाजार में इस एक इंजेक्शन की कीमत करीब 50,000 रुपये है, जिसे गरीब मरीज के लिए खरीदना नामुमकिन है। सरकारी अस्पतालों में यह पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध था, लेकिन अब तीमारदारों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
दो माह से रुकी है सप्लाई
प्रदेश सरकार की ओर से कंपनी को बकाया राशि का भुगतान न किए जाने के कारण कंपनी ने सप्लाई रोक दी है। पिछले 60 दिन से डिमांड भेजने के बावजूद जिला सोलन को एक भी इंजेक्शन नहीं मिला है। इन दिनों हृदय रोग और छाती में दर्द के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में इंजेक्शन न होने से डॉक्टरों के हाथ भी बंधे हुए हैं। गंभीर स्थिति में मरीज को बिना स्टेबलाइज किए रेफर करना जोखिम भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

रेफरल में आ रही भारी दिक्कतें
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आने वाले मरीजों को जब तीव्र दर्द होता है, तो डॉक्टर तुरंत यह इंजेक्शन लगाने की सलाह देते हैं। इसके लगने के बाद मरीज की स्थिति स्थिर हो जाती है और उसे बड़े अस्पताल तक पहुंचाने में आसानी रहती है। अब स्टॉक खत्म होने से तीमारदारों को आपातकालीन स्थिति में बाजार से महंगा इंजेक्शन मंगवाना पड़ रहा है, जो आसानी से उपलब्ध भी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में टेनेक्टो प्लेस इंजेक्शन का स्टॉक खत्म है। काफी समय से डिमांड भेजी जा रही है, लेकिन सप्लाई नहीं मिल पा रही है। सरकार को एक बार फिर इस संबंध में मांग पत्र भेजा गया है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed