फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hospital server down; patients facing trouble paying test fees.

Solan News: अस्पताल में सर्वर ठप, टेस्ट फीस कटवाने के लिए परेशान हो रहे मरीज लिए मरीजों का कतारों में खड़े रहे का भी टेस्ट

Mon, 20 Jul 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 20 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hospital server down; patients facing trouble paying test fees.
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को सर्वर ठप होने के कारण फीस काउंटर के बाहर इंतजार में बैठे म
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

निजी क्लीनिक टेस्ट के मांग रहे दो हजार रुपये, शनिवार को भी आई थी दिक्कत
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इंटरनेट सर्वर बार-बार ठप होने से मरीज परेशान
कई मरीज तीन दिनों से काट रहे चक्कर, कभी डॉक्टर नहीं, तो कभी सर्वर ठप
निशिल मेहता
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में डॉक्टरों की ओर से लिखे गए टेस्ट करवाने से पहले मरीजों का लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने का भी टेस्ट देना पड़ रहा है। जहां एक ओर ओपीडी और टेस्ट करवाने के लिए लैब के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती है। वहीं, ओपीडी और लैब तक पहुंचने से पहले मरीजों को पर्ची और फीस काउंटर पर इंटरनेट सर्वर बार-बार ठप होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोलन अस्पताल में दो दिन से इंटरनेट सर्वर ठप पड़ा है और यदि मरीज ब्लड टेस्ट करवाने के लिए निजी क्लीनिक जाए, तो वहां 2 से 3 हजार रुपये तक मांगे जा रहे हैं। यहां एक्सरे टेस्ट भले ही निशुल्क होता है, लेकिन उसके लिए भी पहले फीस काउंटर पर पर्ची निकालनी पड़ती है, जिसमें मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

सोलन अस्पताल में शनिवार को बंद रहा सर्वर सोमवार को भी सुबह से ही सर्वर ठप रहा। ऐसे में कई मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। थक हार कर मरीज सर्वर आने के इंतजार में जमीन पर बैठने को मजबूर हो गए। मरीजों ने बताया कि पहले दिन पर्ची काउंटर पर कई घंटे इंतजार कर पर्ची बनीं, फिर डॉक्टर के पास पहुंचे तो उन्हें इमरजेंसी में जाना पड़ा। डॉक्टर के इंतजार में भी काफी समय लग गया। डॉक्टर ने टेस्ट लिखे, लेकिन देर होने के कारण टेस्ट के लिए अगले दिन बुलाया गया। दूसरे दिन पहुंचे तो सर्वर ही नहीं चला, ऐसे में निजी क्लीनिक में जाकर टेस्ट करवाने के लिए गए। वहां टेस्ट के लिए 2000 रुपये से अधिक ले रहे थे। रविवार को कोई टेस्ट होता नहीं है, जिस कारण सोमवार को सुबह अस्पताल पहुंचे, लेकिन सोमवार को भी सर्वर ठप ही रहा। लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सर्वर ठप था, तो फीस काउंटर खोला ही क्यों गया है? लोगों ने मांग की कि अस्पताल प्रशासन को सर्वर की इस परेशानी को जल्द-से-जल्द ठीक करना चाहिए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन


इनसेट
अस्पताल में कांता देवी ने बताया कि उन्हें डॉक्टर ने उन्हें खाली पेट अस्पताल पहुंच कर टेस्ट करवाने के लिए कहा है। बताया वह सुबह 8:00 बजे से अस्पताल में है। प्रशासन की ओर से पर्ची काउंटर खोला गया, लेकिन सुबह से ही एक भी पर्ची नहीं कटी है। ऐसे में खाली पेट अब खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया है। कहा कि 11:00 बजे भी सर्वर की परेशानी दूर नहीं हुई है, ऐसे में यदि मरीज को कतारों में खड़े-खड़े कोई और परेशानी हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
कृष्णा वर्मा ने बताया कि उन्हें अस्थमा की बीमारी है। ऐसे में भीड़ में अधिक परेशानी होती है। कहा कि शनिवार से अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन टेस्ट नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में यदि निजी क्लीनिक जाएं, तो वहां अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। कहा कि यदि शनिवार को सर्वर में परेशानी थी, तो प्रशासन को इसे रविवार को ठीक करवाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने बिना देखे ही काउंटर खोल दिया।


कोट
अस्पताल में तकनीकी खराबी के कारण इंटरनेट सर्वर में परेशानी हो रही है। इसे ठीक करने के लिए बोला गया है, प्रशासन की ओर से काउंटर पर कर्मचारियों को सर्वर बंद होने पर फोन से कंप्यूटर जोड़ कर पर्ची बनाने और फीस काटने के लिए कहा है। अस्पताल में मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को सर्वर ठप होने के कारण फीस काउंटर के बाहर इंतजार में बैठे म

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को सर्वर ठप होने के कारण फीस काउंटर के बाहर इंतजार में बैठे म

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को सर्वर ठप होने के कारण फीस काउंटर के बाहर इंतजार में बैठे म

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को सर्वर ठप होने के कारण फीस काउंटर के बाहर इंतजार में बैठे म

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को सर्वर ठप होने के कारण फीस काउंटर के बाहर इंतजार में बैठे म

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को सर्वर ठप होने के कारण फीस काउंटर के बाहर इंतजार में बैठे म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed