फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hording companies to be served notices soon in Solan

शहर में होर्डिंग कंपनियों को नोटिस देने की तैयारी

Sun, 04 Jul 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर में लगे विभिन्न कंपनियों के होर्डिंग से नगर निगम ने लाखों रुपयों की वसूली करनी है। यह कंपनियां बीते कई महीनों से होर्डिंग लगाने का भुगतान नहीं कर रही है। इसे लेकर नगर निगम सख्त हो गया है और बीते दिनों निगम की बैठक इन होर्डिंग मालिकों पर कार्रवाई के लिए कहा है। शहर की सुंदरता को खराब करने वाले अन्य विज्ञापनदाताओं के होर्डिंग भी उतारने के लिए मुद्दा गुंजा है। इसे लेकर जल्द नगर निगम कंपनियों को नोटिस भी जारी करने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में करीब 181 होर्डिंग नगर निगम की भूमि पर लगे है। इनसे निगम को लाखों रुपये की वसूली करना अभी बाकी है। कुछ जगहों पर ऐसे होर्डिंग भी लगे हैं जो बिना किसी अनुमति के शहर में लगाए हैं। इससे शहर की सुंदरता पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए नगर निगम ने होर्डिंग लगाने के लिए जगहों का चयन किया है। इन्हीं जगहों पर नगर निगम की अनुमति लेनी पड़ती है लेकिन शहर में कुछ जगह ऐसी भी है जहां अंधेरे का फायदा उठाकर कंपनी विज्ञापन चस्पां कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की जगहों पर लगे होर्डिंग की अदायगी कंपनियों ने करनी है। नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि निगम की भूमि पर लेंगे होर्डिंग का किराया न चुकाने वाली कंपनी को नोटिस जारी किए जाएंगे। पैसा नहीं चुकाने पर निगम होर्डिंग को खुद हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed