फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himuda Colony Mandhala Municipal Corporation Demand raised for inclusion in Baddi

Solan News: हिमुडा कालोनी मंधाला को नगर निगम बद्दी में शामिल करने की उठाई मांग

Thu, 05 Dec 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल, कालोनी में मिलने वाली सुविधाएं भी गिनाईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हिमुडा हाउसिंग कॉलोनी मंधाला का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा से मिला। इस दौरान उन्होंने हिमुडा काॅलोनी को नगर निगम बद्दी में शामिल करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के प्रधान हरिश्चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में उन्होंने उपायुक्त को बताया कि हिमुडा कालोनी मंधाला को अधिसूचित नगर निगम बद्दी में शामिल किया जाए। हाउसिंग कॉलोनी मंधाला में विभिन्न कैटेगरी के 880 रिहायशी प्लाट हैं। इनमें से आधे से अधिक बनकर पूरे हो चुके हैं। कॉलोनी में लगभग 2000 आवासी फ्लैट्स, पेट्रोल पंप, मेडिकल फैसिलिटी, कम्युनिटी हॉल, रेस्ट हाउस, नर्सरी एवं प्राइमरी स्कूल, तीन पूजा स्थल, मुख्य कमर्शियल ब्लॉक और तीन शॉपिंग सेंटर के अलावा सेंट्रल पार्क, ग्रीन रिजर्व एवं पुलिस पोस्ट के लिए भूमि का प्रावधान उपलब्ध है। आने वाले कुछ वर्षों में हाउसिंग कॉलोनी की अनुमानित जनसंख्या लगभग 10 हजार होना निश्चित है। उपायुक्त के संज्ञान में यह भी लाया गया कि कॉलोनी में वाटर सप्लाई, सीवरेज सिस्टम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्ट्रीट लाइट्स पूर्णता फंक्शनल है। हाउसिंग कॉलोनी मंधाला निरंतरता में बरोटीवाला के साथ लगता है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण आश्वासन दिया कि इस बारे में सकारात्मक रूप से विचार विमर्श करने के उपरांत सरकार को हाउसिंग कॉलोनी मंधाला को नगर निगम बद्दी में शामिल करने के लिए पत्र भेज दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार डॉ राजकुमार ग्रोवर, योगेंद्र सिंह, सचिव सूरज शर्मा, कार्यकारी सदस्य पवन चंदेल और कोषाध्यक्ष हरिकिशन शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed