फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachali pine needle products become the first choice of people at Surajkund fair

Solan News: सूरजकुंड मेले में हिमाचल में तैयार पाइन नीडल के उत्पाद बने लोगों की पहली पसंद

Wed, 18 Feb 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Himachali pine needle products become the first choice of people at Surajkund fair
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में लगे महिलाओं के स्टाल। स्त्रोत: एसएचजी
लालटेन और चपाती बॉक्स की जमकर लोगों ने की खरीदारी
विज्ञापन




250 रुपये से 3000 रुपये के उत्पाद मेले में करवाए गए उपलब्ध

15 दिन तक आयोजित हुआ था मेला, वूलन डेकोरेशन सामान भी बिका



संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हिमाचल में तैयार किए चीड़ की पत्तियों से बने उत्पाद लोगों की पहली पसंद बने हैं। मेले में खरीदारी के दौरान लोगों ने लालटेन और चपाती बॉक्स की जमकर खरीदारी की है। ये मेला कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से लगाया गया था। मेले में सोलन जिला के धर्मपुर की रहने वाली निशा कालरा ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने की मिसाल भी पेश की। साथ ही हिमाचल के पाइन नीडल उत्पाद को भी पहचान दी है। मेले में लोगों ने इनके उत्पादों की जमकर खरीदारी भी की। उत्पादों की बिक्री से कारोबार भी अच्छा खासा हुआ है। फरीदाबाद में 15 दिन का सूरजकुंड मेला आयोजित हुआ। मेले में हिमाचल पाइन नीडल से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। 15 दिन में न केवल पाइन नीडल के उत्पादों की बिक्री हुई, बल्कि वूलन से तैयार डेकोरेशन का सामान भी बेचा गया। इसके अलावा पेन स्टैंड, बॉक्स, पाइन नीडल डेकोरेशन प्रोडक्ट भी खूब बिका। सबसे अधिक बिक्री लालटेन और चपाती बॉक्स की हुई। चपाती बॉक्स ईको फ्रेंडली है। चपाती बॉक्स न केवल स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, बल्कि क्षय रोग व सांस जैसी गंभीर बीमारियों से भी दूर रखता है। उधर, हिमाचल से फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में भाग लेने वाली निशा कालरा ने बताया कि पाइन नीडल से बने उत्पाद को केवल बेचना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि लोगों को हिमाचल में तैयार उत्पादों के बारे में भी जानकारी देना है। पाइन नीडल यानी चीड़ की पत्तियों से हाथ से निर्मित उत्पाद तैयार होते हैं। इससे पहले दिल्ली मंडपम में आयोजित सारस मेला, हिमाचल भवन दिल्ली व चंडीगढ़ में भी उत्पादों की बिक्री की जा चुकी है। उन्हाेंने बताया कि एनआरएलएम के तहत पाइन नीडल की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद मंत्रालय की ओर से तीन माह की ट्रेनिंग पाइन नीडल प्रोडक्ट की दी गई। इसमें डिजाइन और अन्य चीजों के बारे में बताया गया।

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में लगे महिलाओं के स्टाल। स्त्रोत: एसएचजी

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में लगे महिलाओं के स्टाल। स्त्रोत: एसएचजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed