फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Heavy rain fell in the afternoon, temperatures dropped, and farmers and gardeners were delighted.

Solan News: दोपहर बाद जमकर बरसे बादल, तापमान में आई गिरावट, किसान-बागवानों के चेहरे खिले

Tue, 02 Jun 2026 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे में 6.8 मिमी बारिश की रिकॉर्ड, 1.6 डिग्री लुढ़का दिन का पारा, 30.5 डिग्री तक पहुंचा
विज्ञापन

मक्की की बिजाई और नकदी फसलों के लिए संजीवनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में मौसम के बदले मिजाज से क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। सुबह की तेज धूप के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिसने तपते मौसम को पूरी तरह से ठंडा कर दिया।
इस मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र के तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस एक घंटे की अवधि में करीब 6.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। अचानक हुई इस बारिश से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। यह बारिश कृषि और बागवानी क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। लंबे समय से सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे किसानों और बागवानों के लिए यह बारिश संजीवनी बनकर बरसी है। इस बारिश के बाद अब किसान खेतों में मक्की की बिजाई का काम तेजी से शुरू कर सकेंगे। क्षेत्र के नकदी फसलों के उत्पादक लंबे समय से इस बारिश का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश टमाटर और शिमला मिर्च की फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इससे पौधों को नई ऊर्जा मिलेगी और पैदावार में सुधार होगा। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है और वे अब खेतों की ओर रुख करने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed