फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Heart patient died without ambulance in dharampur

एनएच के किनारे धर्मपुर में एंबुलेंस न मिलने से हृदय रोगी की मौत

Wed, 27 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 27 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Heart patient died without ambulance in dharampur
एंबुलेंस का इंतजार करते-करते एक हृदय रोगी की मौत हो गई। मामला धर्मपुर अस्पताल का है। यहां रोगी को इमरजेंसी में न तो 108 एंबुलेंस मिली न ही अस्पताल की एंबुलेंस। - फोटो : demo pic

एंबुलेंस का इंतजार करते-करते एक हृदय रोगी की मौत हो गई। मामला धर्मपुर अस्पताल का है। यहां रोगी को इमरजेंसी में न तो 108 एंबुलेंस मिली न ही अस्पताल की एंबुलेंस। अस्पताल में एंबुलेंस थी लेकिन चालक नहीं था। इन अव्यवस्थाओं के बीच हृदय रोगी ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि अगर एंबुलेंस समय पर मिली होती तो शायद उनके घर का सदस्य बच जाता।

विज्ञापन

 
एनएच परवाणू-कालका पर धर्मपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस न मिलने से रोगियों की जिंदगी दांव पर है। परिजनों ने बताया कि पीड़ित को गंभीरावस्था में धर्मपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हृदय आघात होने के चलते उसे सोलन रेफर किया गया। लेकिन 108 की क्षेत्र में कम सेवा के चलते एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी। अस्पताल की एंबुलेंस बिना चालक के नहीं मिली। धर्मपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा न के बराबर है। मामले की शिकायत प्रभावितों ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं के अलावा सीएमओ और डीसी को की है।
विज्ञापन


परिजनों ने यह लगाए हैं आरोप
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कालका-शिमला हाईवे दुर्घटनाओं के लिहाज से अति संवेदनशील क्षेत्र है। सीएचसी धर्मपुर में एंबुलेंस में ड्राइवर न होने के कारण वाहन अस्पताल के बाहर धूल फांक रहा है। धर्मपुर पंचायत के हार्डिंग वार्ड नंबर 3 के निवासी भवेश को समय पर एंबुलेंस सेवा मिल गई होती तो शायद उनकी जान बच जाती। भवेश के भाई राकेश ने कहा कि उनके भाई के सीने में अचानक दर्द उठा। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में सुबह 8.15 बजे एडमिट करवाया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 8.45 बजे सोलन जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 108 पर एंबुलेंस मांगी लेकिन जानकारी मिली की एंबुलेंस के लिए आधा घंटा इंतजार करना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर की एंबुलेस को ड्राईवर न होने के कारण नहीं ले जाया जा सका। इसी दौरान भवेश ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि समय पर एंबुलेंस मिलती तो शायद जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव भिवजाएं प्रधान : सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरके दरोच ने कहा कि शिकायत उन्हें मिली है। एंबुलेंस चालक सुल्तानपुर केंद्र से लगाया गया है। नई तैनाती न होने तक वह अपनी सेवाएं देगा। मामला उच्च अधिकारियों को भेजा है। उन्होंने पंचायत प्रधान से अतिरिक्त एंबुलेंस के लिए ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर भेजने को कहा है।


108 के पास एक एंबुलेंस
108 काल सेंटर के एचआर हेड राकेश नेगी ने कहा कि धर्मपुर में सिर्फ एक एंबुलेंस का प्रावधान है। कालका शिमला एनएच अति संवेदनशील है। यहां अतिरिक्त एंबुलेंस का आग्रह किया जाएगा। इससे 108 की सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed