फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solanhealth news solan

Solan News: अस्पतालों में क्रस्ना लैब पर उठे सवाल, मरीजों के रक्त सैंपल हो रहे खराब

Thu, 20 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो से तीन दिनों तक प्रयोगशाला में जांच के लिए नहीं भेजे जा रहे सैंपलसोलन में टेस्टिंग रिपोर्ट भी खराब, फिर टेस्ट करवाने को मजबूर
विज्ञापन

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोलन प्रयोगशाला आते हैं सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के अस्पतालों में विशेष करार के साथ स्थापित की गई क्रस्ना लैब में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कलेक्शन सेंटर में कर्मचारी मरीजों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला नहीं भेजे रहे हैं। ऐसे में ये सैंपल कलेक्शन सेंटर में ही खराब हो रहे हैं। जब मरीज रिपोर्ट लेने के लिए कलेक्शन सेंटर पर जाते हैं तो फिर सैंपल देने के लिए कर्मी कह रहे हैं। ऐसे में क्रस्ना लैब में तैनात किए कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की दी जा रही सुविधाएं भी हवा होती दिखाई दे रही हैं।
यही नहीं जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की टेस्टिंग रिपोर्ट ही गलत आ रही है। इस कारण भी मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। रिपोर्ट पर चिकित्सक भी संदेह जताते हैं। इसके बाद मरीजों को निजी क्लीनिकों में जाकर फिर से टेस्ट करवाने पड़ते हैं। ऐसा पिछले कई दिनों से चला हुआ है। इस बारे में मरीज भी क्रस्ना लैब की शिकायत स्थानीय अस्पतालों को दे चुके हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है। बाकायदा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल इस बात को मान चुके हैं कि कई जगहों पर क्रस्ना लैब सही से सुविधाएं नहीं दे रही है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जिला सोलन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रस्ना लैब की ओर से क्लेक्शन सेंटर खोलें गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से सैंपल लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में स्थापित प्रयोगशाला में भेजते हैं। जहां पर सैंपलों की जांच के बाद रिपोर्ट भेजी जाती है। लेकिन यहां सैंपल पहुंचने से पहले ही खराब हो रहे हैं क्योंकि कई जगहों से सैंपल ही समय पर नहीं भेज रहे हैं। इस कारण दिक्कतें पेश आनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
धर्मपुर अस्पताल से दो दिन तक नहीं भेजे सैंपल
जिले के धर्मपुर अस्पताल से दो दिनों तक रक्त के सैंपल जांच के लिए नहीं भेजे गए। बताया जा रहा है कि ये सैंपल वहीं खराब हो गए। इसका पता तब चला जब ग्रामीण क्षेत्र की महिला रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल आई। उसे रक्त सैंपल फिर से देने के लिए कहा गया। इसका जब महिला ने जवाब मांगा तो वे हैरान हो गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने मेल के माध्यम से शिकायत खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर को दी है।


इनसेट
क्रस्ना लैब प्रबंधक से इस बारे में बात की जाएगी। कोई कोताही सहन नहीं होगी। क्रस्ना लैब प्रबंधक यदि ऐसा करते हैं तो इसकी लिखित शिकायत लोग विभाग को भेजें।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
कार्यकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed