{"_id":"6a294f1c7d6b700ec60f13f7","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-171293-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सीएमओ ने क्षय रोग और एचपीवी वैक्सीन के लक्ष्य को पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सीएमओ ने क्षय रोग और एचपीवी वैक्सीन के लक्ष्य को पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
गैर-संचारी रोगों पर भी निगरानी रखने के लिए भी अधिकारियों को कहा सिविल अस्पताल अर्की में मासिक बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
अर्की (सोलन)। सिविल अस्पताल अर्की में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने की। बैठक में ब्लॉक अर्की के स्वास्थ्य संस्थानों की प्रगति, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। विशेष रूप से क्षय रोग, गैर संचारी रोग, एचपीवी संक्रमण एवं टीकाकरण व उच्च जोखिम गर्भावस्था से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और आम जनता तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
सीएमओ ने कहा कि टीबी उन्मूलन भारत सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और वर्ष 2026 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि टीबी के संभावित रोगियों की शीघ्र पहचान, जांच, उपचार और नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निक्षय पोषण योजना सहित अन्य सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी लाभार्थियों तक पहुंचाई जाए।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, प्रयोगशाला सेवाओं, रोगी पंजीकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई। सीएमओ ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रोगियों के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार अपनाया जाए व उन्हें बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। बैठक में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी सहित ब्लॉक अर्की के सभी स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।