{"_id":"6b0988bb1bc5b21cd5038d67","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-185564-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में पेंटॉप के बाद डिक्लोफेनाक इंजेक्शन भी खत्म, मरीजों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में पेंटॉप के बाद डिक्लोफेनाक इंजेक्शन भी खत्म, मरीजों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
आपात में मरीजों को दर्द और सूजन कम करने के लिए लगाया जाता है इंजेक्शन
इंजेक्शन के लिए निजी दवा दुकानों के लगाने पड़ रहे चक्कर
दर्द कम करने के लिए आपात में निशुल्क लगता है इंजेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दर्द को कम करने के लिए जहां मरीज अस्पतालों का रुख करते हैं, वहीं जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से मरीजों को निजी क्लीनिक जाना पड़ रहा है। सोलन अस्पताल में पेट में बनने वाले एसिड को कम करने के लिए लगाए जाने वाले पेंटॉप इंजेक्शन के बाद अब दर्द व सूजन को कम करने के लिए लगाए जाने वाले डिक्लोफेनाक इंजेक्शन की सप्लाई पूरी तरह से खत्म हो गई है।
इंजेक्शन खत्म होने के बाद से अब मरीजों के साथ आए तीमारदारों को इंजेक्शन खरीदने के लिए निजी दवा दुकानों की ओर भेजा जा रहा है। ऐसे में तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दर्द और अचानक होने वाली सूजन से राहत देने के लिए मरीजों को यह इंजेक्शन अस्पताल में निशुल्क लगाया जाता है, लेकिन अब इसके लिए भी मरीजों को पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। अस्पताल में आपात स्थिति में दर्द की शिकायत लेकर आने वाले अधिकतर मरीजों को यह इंजेक्शन लिखा जाता है। वहीं सभी मरीज इंजेक्शन लगाने के लिए सरकारी इंजेक्शन रूम के बाहर पहुंचते हैं, तो उन्हें निजी क्लीनिकों की ओर भेज दिया जाता है। ऐसे में मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
इनसेट
अस्पताल में पहले केवल दवाओं के स्टॉक खत्म थे, लेकिन अब धीरे-धीरे इंजेक्शनों के स्टॉक भी खत्म होने लगे हैं। अभी अस्पताल में बीपी समेत कई दवाओं का स्टॉक खत्म है और अब दो अन्य इंजेक्शनों का स्टॉक भी खत्म हो गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से दवाओं की मांग भेजने के बाद भी स्टॉक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
इनसेट
दो माह पहले भेजी दवाओं का टेंडर रद्द
अस्पताल प्रशासन की ओर से दो माह पहले इन दवाओं के लिए टेंडर लगाया गया था। वहीं दो माह बाद अब टेंडर रद्द हो गया है। इस कारण अब प्रशासन की ओर से दोबारा से मांग भेजी गई है और टेंडर लगाया गया है। ऐसे में मरीजों को दवाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
कोट
अस्पताल प्रशासन की ओर से खत्म हुए इंजेक्शन का स्टॉक मंगवाया जा रहा है। मांग भेज दी गई है, सप्लाई आने के बाद मरीजों को निशुल्क इंजेक्शन की सुविधा मिलेगी।
- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन