Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solan

Solan News: ठंड बढ़ते ही सांस के मरीजों में उछाल, एक माह में 8100 पहुंचे अस्पताल

Tue, 24 Nov 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
निमोनिया, सीओपीडी, इन्फ्लूएंजा व कई सांस की बीमारियों के बढ़े मरीज
विज्ञापन

विभाग ने जारी किया अलर्ट, अस्पतालों में भेजा दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक
विशेषज्ञों का तर्क- ठंड बढ़ने, मौसम बदलाव के कारण फैल रहा वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में ठंड बढ़ने के बाद अब सांस से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। जिले में पिछले एक माह में सांस की बीमारियों के 8100 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। जिले के अस्पतालों में अब निमोनिया सीओपीडी और इन्फ्लूएंजा जैसी कई सांस की बीमारियों के मरीज बढ़े हैं।
ठंड बढ़ने के साथ बढ़ता प्रदूषण मरीजों में बीमारी का मुख्य कारण बनता जा रहा है। इस कारण अब धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में रोजाना 250 से अधिक मरीज सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए अब जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही लोगों के लिए जरूरी एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा अस्पतालों में भी जरूरी दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक भेजा जा रहा है। इसके अलावा अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई पूरी रखने के लिए भी कहा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड बढ़ने और मौसम में हो रहे बदलाव में बीमारियां फैलाने वाले वायरस आसानी से फैलता है। ऐसे में मरीजों में इन्फ्लूएंजा और सीओपीडी के मामले अधिक बढ़े हैं।
विज्ञापन


इनसेट
विशेषज्ञों के अनुसार ठंड और मौसम में निरंतर होते बदलाव के समय सांस की बीमारी तेजी से फैल सकती है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए ठंड से बचना बहुत जरूरी है। साथ ही सांस लेने में परेशानी होने और सांस लेते समय दर्द होने जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टरों की सलाह लेकर जल्द उपचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
मरीज बढ़े, लेकिन प्लांट की सुविधा नहीं
जिले में सांस के मरीजों की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन अब भी जिले के तीन बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं। इस कारण वार्डों में एडमिट होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे रहना पड़ रहा है।


कोट
विभाग की ओर से जिले में अलर्ट जारी किया गया है। जिले में एक माह में 8100 सांस के मरीज सामने आए हैं। विभाग की ओर से सभी का उपचार शुरू करवा दिया गया है। साथ ही विशेषज्ञों की ओर से भी उन्हें जरूरी सलाह दी जा रही है।
- डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed