{"_id":"6b042999c9d1f9104f035859","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-185224-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को राहत : डिस्पेंसरी में जो दवाइयां उपलब्ध, वही पर्ची पर लिखेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को राहत : डिस्पेंसरी में जो दवाइयां उपलब्ध, वही पर्ची पर लिखेंगे डॉक्टर
विज्ञापन
दवाओं की कमी के बीच क्षेत्रीय अस्पताल सोलन प्रशासन का फैसला, खत्म दवाओं के विकल्प लिखने के निर्देशकई दवाएं अस्पताल के स्टॉक से खत्म, निजी दुकानों से खरीद रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दवाओं की कमी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को राहत देने के लिए अब अस्पताल प्रशासन की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है। चिकित्सक मरीजों को वही दवाएं लिखेंगे जो सरकारी डिस्पेंसरी मौजूद होंगी। मरीज भी डॉक्टर को सरकारी डिस्पेंसरी में मौजूद दवाइयां लिखने के लिए कह सकते हैं। अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया है।
अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी चिकित्सकों को खत्म दवाओं के स्थान पर विकल्प के रूप में दी जाने वाली दवाओं को लिखने के लिए कहा गया है। ऐसे में मरीजों को अब पैरासिटामोल, एजिथ्रोमाइसिन जैसी दवाओं के विकल्प के रूप में दी जाने वाली दवाएं लिखी जाएंगी। इसके बाद मरीजों को दवाइयों के लिए निजी दुकानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल में कई दवाइयों का स्टॉक खत्म है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कई बार मांग भेजने के बाद भी आपूर्ति नहीं मिल रही है। इस कारण मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अस्पताल प्रशासन को भी बार-बार दवाइयों की मांग भेजनी पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भेजी गई मांग का कंपनी की ओर से टेंडर तो उठाया जा रहा है, लेकिन आपूर्ति नहीं दी जा रही है। इसके कारणों की जानकारी अस्पताल प्रशासन को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में पैरासिटामोल, एजिथ्रोमाइसिन के अलावा बीपी की दो दवाएं और कैल्शियम की दवा का स्टॉक खत्म है। ऐसे में अब मरीजों को पैरासिटामोल की 500 एमजी की दवा के बदले 650 एमजी की दवा दी जाएगी। साथ ही बीपी की भी विकल्प में मौजूद दवाएं मरीजों को लिखी जाएंगी, ताकि उन्हें भटकना न पड़े।
कोट
अस्पताल में चिकित्सकों को मरीजों को खत्म दवाओं के स्थान पर उनके विकल्प के रूप में दी जाने वाली दवाओं को लिखने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मरीजों को उन निशुल्क दवाओं का लाभ मिल सकेगा।
-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन