{"_id":"6ad897091f03685802021451","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-182363-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वरिष्ठ नागरिकों को घरद्वार मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वरिष्ठ नागरिकों को घरद्वार मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन
60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए शुरू होगी सुविधा
घर पर ही होंगे मरीजों के बीपी व शुगर टेस्ट, तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही बड़ी सुविधा दी जाने वाली है। इसके लिए विभाग की ओर से अब वरिष्ठ नागरिकों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है। वरिष्ठ मरीजों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी और उनके स्वास्थ्य की जांच करेगी।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब टीम को तैयार किया जा रहा है। टीम में विशेषज्ञ डॉक्टर समेत नर्स व अन्य स्टाफ होगा। विभाग की ओर से 60 वर्ष से ऊपर की आयु के मरीजों को सुविधा दी जाएगी। मेडिकल वैन लोगों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करेगी। विशेषज्ञ डॉक्टर वरिष्ठ मरीजों के घरों में तीन माह में एक बार और नर्स हर महीने स्वास्थ्य जांच करने के लिए पहुंचेगी। ऐसे में वरिष्ठ मरीजों को बार-बार उपचार करवाने के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। टीम विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में मरीजों के बीपी, शुगर जैसे कई टेस्ट करेगी। बीमारी पाए जाने पर उन्हें घरद्वार पर ही दवाइयां दी जाएंगी।
इनसेट
योजना के तहत विभाग को जिले के लिए चार मेडिकल वैन मिली हैं। यह वैन हर स्वास्थ्य खंड में आशा वर्करों की मदद से वरिष्ठ नागरिकों के घरों तक पहुंचेगी। वहीं जरूरत पड़ने पर दवाएं भी साथ में लेकर जाएगी। इससे मरीजों को दवाओं के लिए भी भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
कोट
वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से योजना तैयार की गई है। विभाग जल्द ही इसे धरातल पर उतारेगा। विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। योजनाओं के शुरू होने के बाद वरिष्ठ मरीजों को बार-बार अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन