{"_id":"6ad35e0788b8bb9c8a0bedbe","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-182010-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में गर्भावस्था के दौरान शुगर जांच के लिए दिए जाने वाला ग्लूकोज खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में गर्भावस्था के दौरान शुगर जांच के लिए दिए जाने वाला ग्लूकोज खत्म
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को अब अस्पताल में करवाने पड़ रहे सामान्य शुगर टेस्ट
प्रसव से पहले दी जाती है डोज, ब्लड शुगर की मात्रा का चलता है पता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को शुगर टेस्ट के लिए दिए जाने वाला ग्लूकोज खत्म हो गया है। अब महिलाओं को शुगर जांच के लिए अस्पताल में सामान्य टेस्ट ही करवाने पड़ रहे हैं। इस कारण विशेषज्ञों को भी शुगर की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। ग्लूकोज खत्म होने के बाद अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विभाग (एमसीएच) की ओर से डिमांड भेज दी गई थी, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्लाई नहीं दी गई है।
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं में शुगर की सही जानकारी के लिए यह ग्लूकोज की डोज दी जाती है। गर्भवती महिला को ग्लूकोज पिलाने से शरीर के इंसुलिन सिस्टम का भी टेस्ट किया जाता है। इससे यह पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान महिला का शरीर बढ़े हुए शुगर को कितनी तेजी से पचा रहा है। वहीं प्रसव से पहले भी महिलाओं को इसकी डोज दी जाती है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा का पता चलता है। महिलाओं में शुगर की समय रहते जानकारी न मिले, तो इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ सकता है। अब अस्पताल में आने वाली महिलाओं को सामान्य टेस्ट ही करवाने पड़ रहे हैं। इससे महिला के शरीर में बढ़े हुए शुगर को पचाने की क्षमता की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
निजी मेडिकल स्टोर पर भी नहीं मिलता ग्लूकोज
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाला ग्लूकोज निजी मेडिकल स्टोर में भी नहीं मिलता है। विभाग की ओर से सप्लाई आने का इंतजार ही किया जा रहा है।
कैल्शियम की दवा भी कई माह से खत्म
अस्पताल में महिलाओं को डॉक्टरों की ओर से लिखी जाने वाली कैल्शियम की दवा भी कई महीनों से खत्म है। इस कारण उन्हें दवा के लिए निजी दवा दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से दवा के लिए डिमांड कई बार भेजी गई है, लेकिन बार-बार डिमांड को रद्द किया जा रहा है। इस कारण परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
कोट
विभाग को अस्पताल में ग्लूकोज खत्म होने की जानकारी मिली है। अभी महिलाओं के सामान्य शुगर टेस्ट ही हो पा रहे हैं। विभाग की ओर से एक सप्ताह के अंदर अस्पताल में सप्लाई भेज दी जाएगी।
- डॉ. योगेश, अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन