फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solan

Solan News: नालागढ़ आयुर्वेदिक अस्पताल का 32 लाख का बजट पारित, शुल्क वृद्धि नहीं

Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल नालागढ़ की रोगी कल्याण समिति ने वर्ष 2026-27 के लिए 32 लाख 86 हजार 450 रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक में रोगियों के लिए किसी भी सेवा शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं रखा गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया ने की।

समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने वर्ष 2025-26 की आय और व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। पिछले वित्त वर्ष में समिति की कुल आय 21 लाख 92 हजार 303 रुपये रही। वहीं, कुल व्यय 16 लाख 39 हजार 639 रुपये दर्ज किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय 26 लाख 06 हजार 245 रुपये प्रस्तावित की गई। अनुमानित व्यय 32 लाख 86 हजार 450 रुपये का बजट सदन के समक्ष रखा गया। एसडीएम आहलुवालिया ने निशुल्क चिकित्सा और योग शिविरों के लिए अधिक राशि का प्रावधान करने का सुझाव दिया। बजट में शामिल अन्य सभी प्रावधानों को सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। रोगियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया गया। अस्पताल की प्रयोगशाला के लिए आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। दवाखाना कक्ष में भी सुधार और नए उपकरण लगाए जाएंगे। रोगियों के लिए शौचालयों की स्थिति में सुधार किया जाएगा। बैठने की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में नगर परिषद के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अस्पताल समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed