{"_id":"6a16f8f814d97ca5160105fa","slug":"health-hygiene-and-nutrition-information-provided-to-adolescent-girls-solan-news-c-176-1-ssml1040-170302-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण की दी जानकारी
विज्ञापन
आईटीआई अर्की में मनाया गया मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आईटीआई अर्की में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और उचित पोषण के प्रति जागरूक करना तथा समाज में इससे जुड़ी रुढ़िवादी भ्रांतियों और मिथकों को दूर करना था।
एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सर्विसेज के काउंसलर विजय कुमार शांडिल ने मासिक धर्म स्वास्थ्य पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक पूरी तरह सामान्य और प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है। इसे लेकर समाज में झिझक समाप्त होनी चाहिए और सकारात्मक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। शांडिल ने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, साफ एवं सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों का उपयोग करने और संतुलित व पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान शरीर में होने वाले बदलावों को समझना और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है।
उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या या अनियमितता होने पर बिना किसी संकोच के तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। इसके साथ ही उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और मिथकों को समाप्त करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में इसके प्रति फैली रुढ़िवादिता को दूर कर सकारात्मक संदेश फैलाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।