{"_id":"60057cfa8ebc3e31c87ac6c9","slug":"health-deptt-starts-corona-vaccination-in-bbn-from-18-january-solan-news-sml358105481","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में सोमवार को कोरोना वैक्सीन की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में सोमवार को कोरोना वैक्सीन की शुरूआत
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन की चार सेंटरों में सोमवार को कोरोना वैक्सीन की शुरूआत की गई। 190 लोगों को वैक्सीन लगनी थी लेकिन 106 लोगों को ही लगी। ईआईसी अस्पताल की डॉ. कविता को बद्दी में पहली वैक्सीन की डोज दी गई। मल्होत्रा अस्पताल सेंटर में डॉ. मुकेश मल्होत्रा को सबसे पहले टीका लगाया गया।
बद्दी के आईसीआईसी अस्पताल में 50 लोगों को वैक्सीन लगनी थी लेकिन 20 लोगों ने वैक्सीन लगाई। स्वास्थ्य कर्मी ही इसे लगाने में संकोच करते रहे जबकि इन लोगों को पहले ही सूचित किया था। बाद में फोन भी किए गए लेकिन उन्होंने अपने फोन भी बंद कर दिए गए। मल्होत्रा अस्पताल में 60 लोगों को वैक्सीन लगनी थी। यहां पर 40 को ही लगी। नालागढ़ अस्पताल में 50 को वैक्सीन का टीका लगना था। यहां पर 38 लोग ही मौके पर पहुंचे वहीं लार्ड महावीरा अस्पताल में 30 को लगना था, यहां पर मात्र आठ लोग ही टीका लगाने पहुंचे।
बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने बताया कि बीबीएन में सोमवार से कोरोना वैक्सीन की शुरूआत की गई जिसमें सबसे पहले 190 स्वास्थ्य कर्मियों को लगने थे लेकिन अधिकांश लोग वैक्सीन लगाने नहीं आए। बाद में उन्हें फोन पर भी सूचित किया गया लेकिन उसके बाद भी उन्होंने इसमें रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
कुछ स्थानों पर टीका लगाने के बाद लोगों ने सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत भी बताई। कुछ समय के बाद वह सामान्य हो गए थे। डॉ. केडी जस्सल ने बताया कि किसी को तबीयत ज्यादा खराब होने की सूचना नहीं है।