{"_id":"67dfef2e8512db331c027bab","slug":"health-checkup-of-176-people-in-roudi-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1042-140179-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रौडी पंचायत में 176 लोगों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रौडी पंचायत में 176 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
एमएमयू अस्पताल से आए विशेषज्ञों ने लोगों को दिया उपचार
बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(संवाद)। ग्राम पंचायत रौडी व अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें एमएमयू अस्पताल कुमारहट्टी से आई चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई। शिविर में 176 लोगों ने फायदा उठाया। इसमें स्त्री रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, एमडी फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ ने लोगों को उपचार दिया। इस दौरान मौके पर उच्चरक्त चाप और मधुमेह की जांच भी की गई। डॉ. हार्दिक मालपानी व डॉ. रिया ने शिविर में विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर लगने चाहिए ताकि लोगों को फायदा मिले। इसी के साथ घरद्वार पर ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान हो सके। वहीं, मुख्य निर्माण अधिकारी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट मुकेश सक्सेना ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से गांव रौडी, खाता, सुल्ली, बटेड़, बागा, श्मेली, नौणी व दाड़लाघाट के लोगों को फायदा को दिया जाता है। आगामी दिनों में भी इसी के प्रकार के शिविर आयोजित करने के लिए कहा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों का खास ख्याल रखें। मोबाइल से बच्चों को जितना हो सके दूर रखें ताकि आंखों पर अधिक प्रभाव न पड़े। इस माैके पर प्रधान रीना शर्मा, अनीता शर्मा, सुनीता देवी, रजनी देवी, बिमला देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।