{"_id":"6647502a0b1eee55fc07ab07","slug":"health-checkup-camphealth-checkup-camp-solan-news-c-176-1-ssml1042-121686-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गैर संचारित रोग नियंत्रण के लिए जांचा 350 लोगों का रक्तचाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गैर संचारित रोग नियंत्रण के लिए जांचा 350 लोगों का रक्तचाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबुजा फाउंडेशन की टीम पहुंची घरद्वार, लोगों को किया जागरूकसंवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की टीम ने गैर संचारित रोगों की रोकथाम के लिए कार्य शुरू कर दिया है। फाउंडेशन की टीम घरद्वार जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। लोगों को जागरूक भी कर रही है। टीम ने अभी तक गैर संचारित रोग नियंत्रण को लेकर 350 लोगों के रक्तचाप की जांच की। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर विभिन्न गांवों में रक्त जांच शिविर लगाए गए। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी और स्वास्थ्य समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जागरुकता और जांच कार्यक्रम चलाया जा रहा है। करीब 45 गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गैर संचारित रोग की जांच की गई। करीब 350 से अधिक लोगों का रक्तचाप जांचा गया। इसमें भूपेंद्र गांधी, सुनीता देवी, नीलम ठाकुर सहित सखी बहनों ने योगदान दिया।