फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Health check-up camp organised at Gurumajra in Baddi

Solan News: बद्दी के गुरुमाजरा में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Sun, 24 May 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Health check-up camp organised at Gurumajra in Baddi
बद्दी के गुरुमाजरा में आयोजित जांच शिविर में रोगियों की जांच करते हुए – स्रोत- संस्था। - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। बद्दी के गुरुमाजरा गांव में ग्लेनमार्क फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के तहत एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान कुल 62 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में विशेष रूप से उच्च रक्तचाप शुगर और मौसम संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर के दौरान एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस सत्र में डॉ. अंजली गोयल ने बदलते मौसम में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed