{"_id":"6a3ad72a6f700e95e403a685","slug":"health-awareness-program-organized-in-schools-of-the-lease-area-solan-news-c-176-1-ssml1044-172288-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पट्टा क्षेत्र के स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पट्टा क्षेत्र के स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से पट्टा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल बड़ा उनीघाट, कैंडोल और उच्च विद्यालय बड़ा उनीघाट में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल, हाथ धोने की सही विधि और मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही नियमित व्यायाम, खेलकूद, नशे के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा और श्वेता शर्मा ने किया। इस दौरान दिनेश कुमार, लकी और बलजिंदर सिंह भी मौजूद रहे। प्रश्नोत्तर और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बच्चों में स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों के विकास को उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया।