फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   healh news solan

Solan News: ठंड शुरू होते ही बढ़ने लगे स्किन एलर्जी के मामले, बालों की समस्या अधिक

Wed, 21 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे रहे डैंड्रफ व बाल झड़ने की समस्या के रोजाना 10 से 15 युवा
विज्ञापन

सिर में भी हो रही है एलर्जी, जगह-जगह लाल दाने होने से भी झड़ रहे बाल
डॉक्टरों का तर्क, ड्राइनेस और केमिकल युक्त शैंपू व साबुन से आ रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम में बदलाव के साथ ही अस्पतालों में त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं के मामले सामने आने लगे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना 10 से 15 युवा डैंड्रफ व बाल झड़ने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं सिर में एलर्जी, जगह-जगह लाल दाने होने जैसी समस्याओं से भी युवा ग्रसित हैं। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम के साथ त्वचा की नमी प्रभावित होने और बालों की सही देखभाल नहीं करने से परेशानी बढ़ रही है।

ठंड के मौसम में त्वचा शुष्क होने लगती है। ऐसे में कुछ लोगों को खुजली, जलन और त्वचा पर लाल दाने निकलने की शिकायत हो सकती है। विशेष रूप से संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार त्वचा पर होने वाली परेशानी को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन समस्या लगातार बनी रहने पर डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन

कोटस

त्वचा पर लगातार खुजली, लाल दाने, सूजन या बालों का असामान्य रूप से झड़ने पर डॉक्टरी सलाह जरूर लें। बिना सलाह के कोई भी दवा या शैंपू का इस्तेमाल न करें। समय पर जांच और उचित उपचार से त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है। -डॉ. चारू सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed