फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Harbhajan Singh Chaudhary from Baddi will donate his organs after death.

Solan News: बद्दी के हरभजन सिंह चौधरी मरने के बाद करेंगे अंगदान

Mon, 03 Aug 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 03 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh Chaudhary from Baddi will donate his organs after death.
बद्दी के गुल्लरवाला निवासी हरभजन सिंह
दान के लिए नोटो की साइट पर ऑनलाइन किया पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के गुल्लरवाला निवासी सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर हरभजन सिंह चौधरी ने अंगदान के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) की वेबसाइट के माध्यम से यह संकल्प लिया है। उनका मानना है कि यह महादान मृत्यु के बाद आठ से अधिक लोगों को नया जीवन दे सकता है।
हरभजन सिंह ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें उन्होंने चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अपने अंगों को चिकित्सीय उद्देश्यों के लिए निकालने की स्पष्ट अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि बीबीएन क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। गंभीर मरीजों को अक्सर किडनी और लीवर जैसे अंगों की सख्त जरूरत पड़ती है। इसी विचार से उन्होंने शरीर को मृत्यु के बाद दान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

हरभजन सिंह का जन्म 16 जुलाई 1964 को हुआ था। उन्होंने 1984 में नालागढ़ कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूरी की। वर्ष 1986 में वे पुलिस विभाग में भर्ती हुए और 35 वर्षों तक सराहनीय सेवाएं दीं। 2022 में वे इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद वे क्षेत्र के एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में प्रबंधक सेवादार के रूप में जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed