फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hand pump in the middle of the road invites accidents.

Solan News: सड़क के बीच मे हैंडपंप दे रहा हादसों को न्यौता

Mon, 06 Jul 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 06 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
रिफ्लेक्टर व सुरक्षा घेरा न होने से कभी हो सकती है दुर्घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। पट्टा- गोयला सड़क पर कंजैरा के समीप बीच सड़क में हैंडपंप हादसों को न्योता दे रहा है। विभाग ने यहां पर कोई रिफ्लेक्टर व सुरक्षा घेरा नहीं बनाया है जिससे कभी भी यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है।
सरकार सड़कों के आधुनिकीकरण और चौड़ीकरण पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा देती हैं, लेकिन धरातल पर अधिकारियों की लापरवाही इस विकास पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ती। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला पट्टा महलोग से गोयला सड़क पर सामने आया है, जहां जनता की सुरक्षा को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने पट्टा महलोग से गोयला सड़क का चौड़ीकरण कर इसे पक्का तो कर दिया गया, ताकि लोगों का सफर सुगम हो सके। लेकिन कंजैरा के पास लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग की एक ऐसी बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यहां सड़क के ठीक बीचों-बीच एक हैंडपंप खड़ा है। तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के लिए यह हैंडपंप हर पल दुर्घटना का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि सड़क के बीच में हैंडपंप आने के बावजूद न तो विभाग ने इसके चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा या रिफ्लेक्टर लगाया है। न ही इसे सड़क के साइड में शिफ्ट करने की कोई कोशिश की गई। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकता है।
आपकी आवाज पट्टा महलोग के संचालक राजू शर्मा ने इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इस हैंडपंप में मोटर लगाकर इसके पानी को पाइप के जरिये सड़क के किनारे शिफ्ट किया जा सकता था। लेकिन ऐसा लगता है कि विभागों को जनता की जान की कोई परवाह ही नहीं है। शायद अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं।

उधर, कसौली लोनिवि के अधिशासी अभियंता गुरविंद्र सिंह ने माना कि यह हादसा को न्योता दे सकता है। विभाग ओर से इसे जल शक्ति हटाने को लिए लिखा जाएगा। इसमें मोटर लगा कर साइड में नलकी भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed