फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gun used in Kheda Shootout confiscated with owner arrested to aide incedent in Baddi

बद्दी के खेड़ा में गोलीकांड में प्रयोग बंदूक का मालिक गिरफ्तार

Mon, 14 Jun 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस ने खेड़ा गोली कांड में प्रयोग बंदूक के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस बंदूक से आरोपी ने युवक की हत्या की थी। पुलिस ने बंदूक मालिक रोहतांवाला निवासी सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। सतपाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक आरोपी जगपाल को दी थी। पुलिस ने उपायुक्त सोलन को पत्र लिखकर बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 24 मई को खेड़ा में गोली कांड हुआ। आरोपी जगपाल ने गोली मारकर बेरछा के खनुआ गांव के सिमरन उर्फ सीमू की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बंदूक भी कब्जे में ली। छानबीन में पता चला कि यह बंदूक रोहतांवाला के सतपाल सिंह के नाम थी। पुलिस ने बंदूक को सीज करने के बाद हत्या में सहयोग करने पर सतपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि कर बताया कि सतपाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक को आरोप करने के लिए जगपाल सिंह को दी थी। उसने गोली चलाई और 24 वर्षीय युवक की हत्या हो गई थी। पुलिस ने बंदूक का गलत प्रयोग करने पर सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर उपायुक्त को उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed