फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Growth reports for children under the age of six must be uploaded to the Poshan Tracker.

Solan News: 6 साल के कम उम्र के बच्चों की ग्रोथ रिपोर्ट पोषण ट्रैकर करने होंगे अपलोड

Sun, 23 Aug 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 23 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
बालिकाओं के साथ हो रहे भेदभाव के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम करें आयोजित
विज्ञापन

खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडलाधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया ने खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ खंड कार्यदल की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को बच्चों की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पोषण अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
आहलूवालिया ने बताया कि छह वर्ष तक के बच्चों की वृद्धि निगरानी रिपोर्ट पोषण ट्रैकर पर डिजिटल माध्यम से दर्ज हो रही है। उन्होंने तीन से छह वर्ष के प्री-प्राइमरी स्कूलों में जाने वाले बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी के निर्देश दिए। यह निगरानी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को की जाती है। संबंधित अधिकारियों को इन सभी रिपोर्टों को ऑनलाइन पोषण ट्रैकर पर अपलोड करने को कहा गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी भवनों की समीक्षा
नरेंद्र आहलूवालिया ने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण और मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है, उनकी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं। इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को यह भी निर्देश दिए कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कल्याण पर रहा जोर
उपमंडलाधिकारी ने अधिकारियों से बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। उन्होंने बालिकाओं के प्रति होने वाले भेदभाव को समाप्त करने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आहलूवालिया ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम की रोकथाम से संबंधित प्रावधानों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित योजनाएं समाज के संवेदनशील वर्गों के कल्याण से सीधे जुड़ी हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed