फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Grandchildren spend more time with grandparents

Solan News: दादा-दादी के साथ अधिक समय व्यतीत करते हैं पोता-पोती

Sun, 15 Jun 2025 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
हेल्प एज इंडिया ने बुजुर्गों के साथ हो रहे व्यवहार की विस्तृत रिपोर्ट की पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सीनियर सिटीजन फोरम व हेल्प एज इंडिया ने विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरुगता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उपेक्षा से लड़ना, पीढ़ियों को जोड़ना, भविष्य का निर्माण,बुढ़ापे पर धारणाओं को समझना विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान हेल्प एज इंडिया की ओर से बुजुर्गों के साथ हो रहे व्यवहार के विस्तृत अध्ययन कर आंकड़ों को भी पेश किया। इसमें पाया गया कि पोता-पोती विशेष दादा-दादी के साथ अधिक समय भी व्यतीत करते हैं। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त एकता काप्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम गीता आदर्श स्कूल सोलन में हुआ। कार्यक्रम में की शुरुआत में विद्यार्थियों ने श्रीमद्भागवत गीता के 12वें अध्याय का सस्वर उच्चारण किया। मेरी नजर से देखिए कार्यक्रम में बुजुर्गों की सहायता करने वाली हेल्प एज इंडिया, केयर एंड शेयर, अन्नपूर्णा, सीनियर सिटीजन फोरम आदि के विषय में बताया गया। इस मौके पर भावी पीढ़ियाें व युवा वर्ग के अनुभवों को साझा किया। हेल्प एज इंडिया पिछले 47 वर्षों से बुजुर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर रोमेश अग्रवाल, अरुण गोयल, आरके पठानिया, हेल्प एज इंडिया के कोऑर्डिनेटर मनोज, अनिल बतरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed