{"_id":"683efb23a4792839fe0e43ec","slug":"government-should-issue-notification-announcing-three-percent-da-solan-news-c-176-1-ssml1041-145368-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तीन प्रतिशत डीए की घोषणा की अधिसूचना जारी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तीन प्रतिशत डीए की घोषणा की अधिसूचना जारी करे सरकार
विज्ञापन
कुनिहार में हुई विद्युत बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। विद्युत बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष ई. रत्न तनवर की अध्यक्षता में कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक में इकाई के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर आरएन कश्यप ने बताया कि बैठक में मई माह में सोलन में आयोजित एसोसिएशन के 20वें स्थापना दिवस के बारे में सदस्यों को अवगत करवाया। अध्यक्ष ने बताया कि सरकार व बोर्ड से डीए की चार किस्तें जोकि अनावश्यक रूप से रोकी हुई है को बिना किसी देरी के जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा और हिमाचल दिवस पर घोषित 3 प्रतिशत डीए की घोषणा की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है। इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री अपनी घोषणाओं के प्रति कितने व्यावहारिक है। बैठक में हाल ही में बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों ने सदस्यता ग्रहण की।