{"_id":"682342360950f10f4c09aea1","slug":"government-should-give-the-benefit-of-new-pay-scale-soon-solan-news-c-176-1-ssml1040-143775-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नए वेतनमान का लाभ जल्द दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नए वेतनमान का लाभ जल्द दे सरकार
विज्ञापन
नालागढ़ में हुई एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने बैठक में उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नालागढ़ इकाई की बैठक में मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने सरकार व निगम के प्रबंधक से मांग उठाई कि एक जनवरी 2016 से जारी नए वेतन मान का लाभ परिवहन के पेंशनरों की भी दिया जाए। वर्ष 2015 से डीए का लंबित बकाया राशि शीघ्र जारी करने और 1 जुलाई 22 व एक जनवरी 2023 से जारी डीए के एरियर का लाभ कर्मचारियों व पेंशनरों को शीघ्र जारी किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि पिछले ढाई साल से लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए। उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हक में फैसलों को शीघ्र लागू करके उनका लाभ पेंशनरों को दिया जाए। प्रदेश सरकार की ओर से जारी नए वेतन मान की दो किश्तों का भुगतान अन्य विभाग के कर्मचारियों को मिल चुका है लेकिन परिवहन विभाग के कर्मचारियों व पेंशनरों को इस लाभ से वंचित रखा गया है। बैठक में प्रस्ताव पारित करके इसका लाभ कर्मचारियों को देने की मांग की गई। 1 अप्रैल 2024 से सेवानिवृत हुए पेंशनरों को पेंशन देने और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के वित्तीय लाभ शीघ्र जारी करने की भी मांग उठी। मंच के अध्यक्ष भीम सिंह ने बताया कि भारत पाक के बीच पैदा हुए तनाव को देखते हुए कल्याण मंच के चुनाव को स्थगित कर दिया था। आगामी चुनाव की घोषणा जिला इकाई के साथ विचार-विमर्श के बाद जारी की गई। इससे पूर्व पहलगाम में मारे गए 26 लोगों व भारत पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की याद में शोक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में भीम सिंह, रघुबीर सिंह, राम सिंह, जय किशन, ब्यास देव, रविंद्र कुमार, हर दयाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, नंदलाल, प्रीतम सिंह, शंकर सिंह, सुच्चा राम, सिखराम, ओंकार सिंह, बाबू राम, रामलोक, सुंदरलाल, राम स्वरूप, कमल कुमार, जयंत सिंह, राम रतन, बहादुर सिंह, भगा राम, बुधराम, कर्म चंद, कमल कांत, संगत सिंह, रोशन लाल, सदीक मोहम्मद, राकेश कुमार ने भाग लिया।