{"_id":"695e6a5ef51a0f01b10986c8","slug":"government-is-making-efforts-for-the-development-of-rural-areas-ramkumar-solan-news-c-176-1-ssml1044-160896-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रामकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रामकुमार
विज्ञापन
ढेला पंचायत में दून के विधायक राम कुमार लोगों की समस्याएं सुनते हुए- स्रोत-विभाग।
अक्कावाली में 5 लाख से बनी पक्की गली का लोकार्पण, दो नई गलियों के लिए 3 लाख की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। वह ग्राम पंचायत ढेला के गांव अक्कावाली में 5 लाख से निर्मित पक्की गली के लोकार्पण के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
रामकुमार ने बताया कि पक्की गली में सीवरेज कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ढेला में तीन वर्षों में लगभग 2 करोड़ से विकासात्मक कार्य संपन्न किए गए हैं। इनमें से गांव अक्कावाली में करीब 37 लाख रुपये से कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड और सीएसआर मद के माध्यम से क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विकास परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। दून विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं में निरंतर सुधार हो रहा है।
विधायक ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को गांव में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लीकेज और ब्लॉकेज वाली पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने ढेला गांव में दो अन्य गलियों को पक्का करने के लिए 3 लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
इस अवसर पर ढेला की प्रधान नीलम देवी, ग्राम पंचायत भटोली कलां के उप प्रधान मुख्तियार मोहम्मद बिल्लू, वार्ड सदस्य दिलवर खान, राहुल, समाजसेवी बिंदु रामनाथ, रामलोक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।