फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Government has given orders not to pay the outstanding amount of 44 thousand pensioners: Indrapal

सरकार ने 44 हजार पेंशनरों की बकाया राशि न देने के दिए आदेश : इंद्रपाल

Sat, 20 Jan 2024 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों की मांगें पूरी न हुई तो होंगे जिला मुख्यालयों पर आंदोलनभारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ने की कुनिहार में पत्रकारवार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने जनवरी 2016 से दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत हुए 44000 पेंशनरों के नए वेतनमान की अर्जित अवकाश, ग्रेच्युटी व देय राशि के भुगतान न किए जाने के आदेश जिला कोषाधिकारियों व विभागाध्यक्षों को जारी किए हैं। महासंघ सरकार की इस तानाशाही फरमानों की कड़े शब्दों में निंदा करता है। कुनिहार में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व पेंशनरों के नये वेतनमान की बकाया राशि का जहां अभी तक भुगतान नहीं किया गया है, वहीं 12 प्रतिशत महंगाई की किश्तें देय है, जिसे सरकार खत्म करने की तैयारी में है। विद्युत परिषद के कर्मचारी ओल्ड पेंशन के लिए सड़कों पर हैं, वहीं एसएमसी, कंप्यूटर, बेरोजगार शिक्षित युवा व अन्य प्रशिक्षित वर्ग रोजगार व अपनी मांगो के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर है।

इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ने सरकार को एक माह का नोटिस दिया है जिसकी अवधी 26 जनवरी को पूरी हो रही है। इसके बाद संघ अपने अन्य सभी संगठनों के साथ हर जिला मुख्यालयों व प्रदेश में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन व जनजागरण अभियान आरंभ करेगा। इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग, आरपी जोशी, श्यामा नंद, गोपाल कृष्ण, भवानी प्रसाद, सुशील शर्मा, जगदीश चंदेल, ओम प्रकाश राणा, देवेंद्र शर्मा, चेतराम, सतपाल शर्मा, राजिंदर धीमान, गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed