{"_id":"672f5ec89ec8a915b9097f4c","slug":"gopashtami-celebrated-in-malku-majra-of-mahua-and-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1040-131908-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महुआ व बद्दी के मलकू माजरा में मनाई गोपाष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महुआ व बद्दी के मलकू माजरा में मनाई गोपाष्टमी
Sat, 09 Nov 2024 09:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 09 Nov 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
महुआ में लगे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
महुआ में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ कराया
बद्दी में हवन यज्ञ का भी किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ से सटे पहाड़ी क्षेत्र के महुआ में माता जालपा मंदिर में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर पिछले दिन से चल रहे श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ की पूर्णाहुति दी गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रेम लाल गौतम ने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं, जिससे आने वाली पीढ़ी को संस्कारित किया जा सके। गोपाष्टमी का संबंध गो माता से है। लोगों में गो पालन के प्रति रुचि कम हो रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हमें अपने-अपने घर में एक देसी गाय अवश्य पालें। गाय का दूध ही नहीं बल्कि मूत्र भी अनेक रोगों का नाश करता है।
इस अवसर कर कमेटी के सचिव महेंद्र लाल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष हरिराम भारद्वाज, उपप्रधान योगेश भारद्वाज, शशिकांत भारद्वाज, रामकृष्ण भारद्वाज, अमर चंद भारद्वाज, कमलनयन भारद्वाज, प्रेम चंद भारद्वाज सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बद्दी में भी मनाई गोपाष्टमी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के मलकू माजरा स्थित हरे कृष्णा गोशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने गायों की पूजा की और उन्हें हरा चारा व गुड़ खिलाया। गो सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि गोपाष्टमी को हरे कृष्णा गोशाला काफी लोग आए और गाय की पूजा अर्चना की। इस मौके पर पंडित मनोहर लाल शर्मा ने हवन यज्ञ कराया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पूर्णाहुति में भाग लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर अशोक शर्मा के अलावा लज्जा राम, राजेंद्र चौधरी, पंकज ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कौशल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।