{"_id":"6540f59e71d9bbef9907d957","slug":"glimpse-of-centres-schemes-shown-in-pictures-solan-news-c-176-1-ssml1040-10140-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चित्रों में दिखाई केंद्र की योजनाओं की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चित्रों में दिखाई केंद्र की योजनाओं की झलक
विज्ञापन
ओच्छघाट में दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। केंद्रीय संचार ब्यूरो ने केंद्र सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया है।
यह प्रदर्शनी सोलन के ओच्छघाट पंचायत भवन में लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला सोलन की जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता गौतम ने किया। प्रदर्शनी का समापन 1 नवंबर को होगा। उन्होंने जन समुदाय को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर पंचायत प्रमुख पूनम शर्मा एवं उप प्रधान नरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं चौतरफा विकास की झलक चित्रों के रूप में दर्शाई गई है। प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय लोग, किसान एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर महिलाओं के लिए मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। ग्रामीण महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। मेहंदी एवं रंगोली की रचनाओं में उन्होंने राष्ट्रीय एकता के विषय को प्राथमिकता दी।
केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश पंत ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।