फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Girl School Solan wins march past; Jagatkhana wins hockey.

Solan News: मार्च पास्ट में गर्ल स्कूल सोलन, हॉकी में जगातखाना विजेता

Thu, 24 Sep 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

विधायक संजय अवस्थी ने विजेता, उपविजेता किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में जिला क्रीड़ा खेल संघ सोलन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रनौट और विधायक संजय अवस्थी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विधायक ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एडीपीओ महेंद्र ठाकुर और आयोजन समिति के सचिव प्रताप सिंह रनौट ने मुख्यातिथि समेत सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर कुनिहार पंचायत के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर, एसडीएम अर्की निशांत तोमर, बीडीओ कुनिहार तन्मय कंवर, सीमा शर्मा, प्रिया चक्रवर्ती, जगदीश ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, विनय शर्मा, महेंद्र राठौर, सुरेश कुमार, टीसी गर्ग, भास्कर नंद, मदन शर्मा, सतीश ठाकुर और सुरेंद्र पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेलों में ये रहे विजेता
मार्चपास्ट : जीएसएसएस सोलन छात्रा विजेता, जीएसएसएस सरयांज उपविजेता।
हॉकी : जीएनएस जगातखाना विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन छात्रा प्रथम उपविजेता। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर और राजकीय उच्च विद्यालय सकौड़ी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबॉल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बखलाग विजेता, डीपीएस सोलन प्रथम उपविजेता। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी बी तीसरे स्थान पर रहे।

हैंडबॉल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौगांव विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ छात्रा प्रथम उपविजेता। राजकीय उच्च विद्यालय सकौड़ी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती द्वितीय उपविजेता रहे।
कुश्ती: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ छात्रा विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंझोली उपविजेता।
जूडो: डीसीएम अर्की विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ छात्रा उपविजेता।
कुराश: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन सी विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंधाला उपविजेता।
वॉलीबाल: जीएमएस बांगोका विजेता, जीएचएस कोहू प्रथम उपविजेता। जीएसएसएस धायला और जीएसएसएस घैंती द्वितीय उपविजेता रहे।
कबड्डी: जीएनपीएस जगातखाना विजेता, जीएसएसएस राजपुरा प्रथम उपविजेता। जीएसएसएस घनागुघाट और जीएसएसएस गोयला द्वितीय उपविजेता रहे।
खो-खो: जीएसएसएस सरयांज विजेता, जीएसएसएस हरिपुर प्रथम उपविजेता। जीएसएसएस ढोल का जुब्बड़ और जीएचएस हनुमान बड़ोग द्वितीय उपविजेता रहे।
बैडमिंटन: जीएमएस खनोग विजेता, जीएचएस बंसानी प्रथम उपविजेता। जीएसएसएस सायरी और जीएसएसएस कोटी द्वितीय उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed